फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को किया याद

शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को किया याद

Thu, 01 Nov 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को किया याद

विज्ञापन

मिर्जापुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पूण्य तिथि पर जिले में जगह- जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हे याद किया गया। कहा गया कि सरदार बल्लभ भाई पटे ने जहां देश को एक सूत्र में बांधा, वहीं इदिंरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का काम किया।
जिला कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस सेवा दल ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व सरैया में स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राजधर दुबे ने सरदार पटेल व इंदिरा गांधी के कार्यों पर प्रकाश डाला। दयाशंकर पांडेय ने कहा आजादी के के बाद राष्ट्र के निर्माण में प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पहले गृहमंत्री के रुप में 562 रियासतों को विलीन कराकर राष्ट की मुख्य धारा से जोड़ा। सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री कमलेश दुबे, सेवादल के मुख्य संगठक भूपेंद्र शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जनार्दन पांडेय, छोटे खां, डा जुबैदा खान, मुुमताज अंसारी, सतीश मिश्रा, राकेश तिवारी, विजयधर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरैया में इंदिरा गांधी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए महासचिव अर्चना चौबे ने कहा इंदिरा गांधी की दूरदर्शिता और विकास कार्यों को याद किया। इस अवसर पर राजेंद्र विश्वकर्मा,य राजन निषाद, विवेक सिंह, चंद्रेश दिक्षित, नफीसुल रिजवी, जुग्गी लाल आदि मौजूद रहे। बाजीराव कटरा में पूर्व पालिका अध्यक्ष दीपचंद जैन ने इंदिरा गांधी के चित्र पर अपने श्रद्घासुमन अर्पित किए। इस दौरान राजधर दुबे, भोला चौरसिया, शिवशंकर चौबे, प्रमोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केबीपीजी कालेज में घनश्याम दास बिनानी एकेडमी आफ मैनेजमेंट सांइसेज में पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई। इस दौरान छात्र व छात्राओं ने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। जीडी बिनानी पीजी कालेज में पटेल जयंती पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा राजीव अग्रवाल ने की। डा मदन कुमार श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तिव व कृतित्व पर प्रकाश डाला। मां बलिराजी सेवा संस्था के डीएड कालेज परिसर में भी उन्हें याद किया गया। कैलहट संवाददाता के अनुसार, संतोष गुप्ता के आवास पर हुए कार्यक्रम में कैलाश नाथ उपाध्याय ने कहा कि जहां एक तरफ सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत को अखंड रूप देने में प्रमुख भूमिका निभाई वहीं दूसरी तरफ इंदिरा गांधी ने अपने खून के एक-एक कतरे से सींचा। इस अवसर पर रमेश सिंह पटेल, गोपाल तिवारी, राम आसरे भारतीय, हृदय नारायण श्रीवास्तव, सुनील जायसवाल, विमल शर्मा आदि मौजूद रहे। सीखड़ संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के मूंदीपुर में इंदिरा गांधी तथा लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर प्रदेश कांग्रेस सदस्य शिव शंकर चौबे ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर दयाशंकर पांडेय, प्रभु नाथ त्रिपाठी ने भी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर एसपी पाठक, दिलंीप पाठक, रूपेश पांडेय , मंसाराम पाठक, गोपी नाथ मिश्रा, विजय कांत उपाध्याय, तुलसी गुप्ता, प्रमोद मिश्रा आदि मौजूद रहे। एसबी सिंह महिला महाविद्यालय हासीपुर व श्री शंकर आश्रम महा विद्यापीठ इंटर कॉलेज, श्री शिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज हासीपुर में कार्यक्रम आयोजित हुए।
चुनार संवाददाता के अनुसार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह व सरदार वल्लभ भाई पटेल व आचार्य नरेंद्र देव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा राजीव मोहन ने किया। लोवर लाइन स्थित संत थॉमस स्कूल, उदित नगर स्थित श्रीदुखई राम सिंह इंटर कालेज में भी कार्यक्रम आयोजित हए।

दलहाट संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के लालता सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं ने 500 मीटर एकता दौड़ का आयोजन किया। कार्यक़म का संचालन डा. शिवाकांत त्रिपाठी ने किया। एडवांस पब्लिक स्कूल में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती हर्षोंल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य सुरेश मौर्य ने पटेल के जीवन चरित्र एवं आर्दशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर देश की एकता एवं अखंडता को बनाये रखने के लिए शपथ लिया गया। इस अवसर पर सुभाष सिंह,सुरेश त्रिपाठी, कमलेश प्रजापति,वर्षा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed