फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   छात्रवृति से खुलता है प्रगति का बंद रास्ता

छात्रवृति से खुलता है प्रगति का बंद रास्ता

Sun, 02 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
छात्रवृति से खुलता है प्रगति का बंद रास्ता
मिर्जापुर। राजकीय हाई स्कूल नैड़ी कठारी हलिया की प्रभारी प्रधानाचार्या साधना त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी अपनी मेहनत की बदौलत छात्रवृत्ति प्राप्त कर आगे की पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

इलाहाबाद की निवासी प्रभारी प्रधानाचार्या साधना त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने खुद छात्रवृत्ति की बदौलत पढ़ाई की और उन्हें मुकाम मिला। गांव बेटी योजना के तहत कक्षा नौ में तीन हजार की छात्रवृत्ति मिली जिससे जीवन में एक बड़ा बदलाव आया। छात्रवृत्ति से पढ़ाई करने से आत्मनिर्भरता का बोध हुआ। पिता देवमनि त्रिपाठी और माता अनसुइया पढ़ाई के लिए प्रेरित करती थी। मां गृहणी थी। घर के कार्य के बाद पढ़ाई के दौरान रात भर जागती थीं और मेरा ख्याल रखती थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद बीएससी करते समय प्रति वर्ष पांच हजार की छात्रवृत्ति मिली। इस छात्रवृत्ति के चलते उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी मदद मिली। माता-पिता के आशीर्वाद और कड़ी मेहनत के चलते वह आज प्रभारी प्रधानाचार्य हैं। छात्र जीवन में मिली छात्रवृत्ति की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति से भविष्य सुधरेगा। सभी विद्यार्थी समय से ऑनलाइन आवेदन कर अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सम्मिलित होएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed