फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बारिश के चलते आधा दर्जन मकान ढहे तीन घायल

बारिश के चलते आधा दर्जन मकान ढहे तीन घायल

Sun, 02 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
बारिश के चलते आधा दर्जन मकान ढहे तीन घायल
बारिश से गिरा मकान
मिर्जापुर। जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते मकान गिरने लगे हैं। विंध्याचल, शहर कोतवाली, कटरा कोतवाली, पड़री में शुक्रवार की रात चार जर्जर मकान गिर गए। इनमें से पड़री के माधवपुर में हुई घटना में इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। इन घटनाओं में गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के माधवपुर में शुक्रवार की रात रामप्रसाद पुत्र गिरजा प्रसाद का कच्चा मकान गिर गया। इस घटना में रामप्रसाद की तीन पुत्रियां रविता (13), सविता (15) और चंदा (17) मलबे में दबकर घायल हो गईं। घटना के समय तीनों सोई थीं। घटना की सूचना पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने तीनों को अपने साधन से मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल भेजा। घटना की सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। सविता के कमर में गंभीर चोट है तथा उसका पैर टूट गया है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित निषाद बस्ती में शुक्रवार की रात बारिश के दौरान कैलाश निषाद का मकान गिर गया। घटना के समय परिवार के लोग बाहर थे जिसके चलते कोई घायल नहीं हुआ। मकान गिरते ही मलबा खड़ंजे पर गिर गया जिससे आवागमन बाधित हो गया। रोड पर मलबा गिरने से लोगों को आने जाने में परेशानी होने लगी। बताया जाता है कि कैलाश निषाद का पूरा परिवार सोनभद्र जनपद के ननिहाल में रहकर खेती बारी का काम करता है जबकि कैलाश कंतित में रहता है। इसी थाना क्षेत्र के बावली चौराहे पर तीसरी घटना हुई। संतोष कुमार सोनी और रजिया बेगम ने किराए की दुकान लेकर चूड़ी और कंगन की दुकान चलाती है। शुक्रवार की रात आठ बजे बारिश के दौरान दो दुकानों की छत गिर गई। घटना के दौरान संतोष कुमार दुकान में बैठा था। जैसे ही छत ढहने की आवाज सुनाई दी वैसे ही दुकान से निकलकर भाग गया। इस घटना में 50 हजार रुपये का सामान दबकर नष्ट हो गया है। दुकान मालिक मानिक द्विवेदी ने किसी भी प्रकार से कोई तहरीर नहीं दिया है। इसी प्रकार चौथी घटना वासलीगंज के पुरानी तहसील की गली में हुई। प्रभाशंकर दूबे का मकान 31 अगस्त की रात बारिश के चलते गिर पड़ा। इस घटना में गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed