फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जेई को बंधक बनाया

जेई को बंधक बनाया

Thu, 30 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
जेई को बंधक बनाया
शेरवां। एक महीने में चार बार ट्रांसफार्मर जलने व शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा ध्यान न दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को अवर अभियन्ता शैैलेश कुमार को जबरन बैठा लिया और प्रदर्शन किया। 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र घरवाह पर हुए प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पहुंचे अहरौरा एसडीओ आर के यादव ने कहा कि जल्द ही मनउर गांव को 100 केवीए का ट्रांसफार्मर मिल जाएगा। इस आश्वासन के बाद उन्होंने अभियंता को मुक्त किया।
विज्ञापन

पूर्व सूचना के अनुसार दोपहर एक बजे पावर हाउस पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि एक माह के अंदर चार ट्रांसफार्मर जल जाने से समय समय पर ग्रामीण विगत एक माह से अंधेरे में रहने को विवश हैं जिससे खेतीबारी के साथ ही क्षेत्र में पेयजल संकट व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में आए दिन जल रहे ट्रांसफार्मर से लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कहा कि शुक्रवार को ट्रांसफार्मर जल जाने से उपभोक्ताओं ने मनउर गांव में धरना प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन तार टूट कर घर, मकान के साथ ही रास्तो पर गिर रहे हैं, किसी भी समय बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। कहा कि बीपीएल-एपीएल कार्ड धारकों को विभाग के द्वारा कनेक्शन तो दे दिया गया है लेकिन अभी तक इनके घरों में बल्ब नहीं जले। बावजूद इसके 18000 रूपए का बिल हाथो में थमा दिया जा रहा है। बीपीएल कार्ड धारकों में गज्जन प्रजापति, बहादुर, चिंकी, रामहरख ,रामकृत समेत दर्जनों लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियो द्वारा जबरिया बिल वसूली की जा रही है। इस मौके पर बृजमान सिंह, कृष्ण कांत तिवारी, अजय सिंह, चौधरी रमेश कुमार सिंह, लल्लन सिंह, अमित, सुरेन्द्र, बसन्त, मोहनदास, शेरू सिंह, सुर्यभान ,जयदेव सिंह, शिव प्रसाद सिंह, दीपू सिंह, बंटी सिंह, तरूण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed