{"_id":"5b81a4ea42c792464d1bb544","slug":"201535223018-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडी ने उत्पीड़न नही करने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडी ने उत्पीड़न नही करने का दिया आश्वासन
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। यूूपी मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में कर्मचारियों ने शनिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में डीआईओएस के वरिष्ठ सहायक प्रभाकर तिवारी के साथ अभद्र व्यवहार करने पर कड़ी नाराजगी जताई गई।
जेडी द्वारा वार्ता के दौरान भविष्य में कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का उत्पीड़न नही करने के आश्वासन के बाद धरना को समाप्त कर दिया। जनपदीय अध्यक्ष रवि दुबे और जनपदीय सचिव मो. आसिफ इकबाल ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल के साथ वार्ता किया। मंडलीय अध्यक्ष सालिगराम सरोज, जिलाध्यक्ष रविधर दुबे और जनपदीय सचिव मो. आसिफ इकबाल ने संयुक्त रूप से जेेडी से वार्ता किया। अध्यक्ष ने कहा कि जेडी द्वारा अपने पद की गरिमा और मर्यादा के विरूद्घ कार्य किया गया था, इससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष लल्लू तिवारी, राज कुमार गुप्ता, रविंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।