फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता कस ले कमर: बालेंदुमणि त्रिपाठी

लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता कस ले कमर: बालेंदुमणि त्रिपाठी

Fri, 17 Aug 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता कस ले कमर: बालेंदुमणि त्रिपाठी
मिर्जापुर। भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक महंत शिवाला में गुरुवार को हुई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की बदौलत आगामी लोकसभा चुनाव में जीत मिलेगी। कार्यकर्ता अपने आप को अपेक्षित न महसूस करें। सरकार की नीतियों व सरकार के कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाएं। पूरे प्रदेश बूथ समिति पुनर्गठन व सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 50 नये सदस्य बनाने हैं। 10 सदस्य अनुसूचित वर्ग से 10 पिछड़े वर्ग से अनिवार्य रूप से बनाने हैं। सदस्यता के लिए नया टोल फ्री नं0 18002661001 है। मतदाता पुर्ननिरीक्षण अभियान 16 से 30 सितम्बर नयी संशोधन मतदाता सूची का प्रकाशन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक सितम्बर से किया जा रहा है। इस सूची के पुर्ननिरीक्षण हेतु पार्टी द्वारा एक अभियान 16 से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान हेतु दिनांक एक से 15 सितम्बर के मध्य मण्डल योजना की बैठक की तैयारी की जायेगी। भारत गौरव पर्व के तहत 17 अगस्त को युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा झण्डा के साथ प्रभात फेरी, 18 अगस्त को महिला मोर्चा द्वारा देशभक्ति आधारित कवि सम्मेलन, सामाजिक न्याय पर्व 15 से 30 अगस्त तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में गंगासागर दूबे, पूर्व विधायक आशाराम यादव, लालबहादुर सिंह, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, चुनार विधायक अनुराग सिंह पटेल, नगर पालिका चेयरमैन मनोज जायसवाल ने विचार रखे। इस दौरान उत्तर मौर्या, मनिराम कोल, धनन्जय पाण्डेय, आशुकान्त चुनाहे, प्रदीप सोनकर, विरेद्र प्रताप यादव, विष्णु सोनकर, विद्याधर तिवारी, विनोदशंकर पाण्डेय, हरिचरण सिंह, अमित सिन्हा, सतवन्त भारती, विष्णु सोनकर, संतोष दूबे, विपुल सिंह, उमेश सिंह, शिवकुमार सिंह, अखिलेश मिश्रा, रामअवध पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed