फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियें का प्रदर्शन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियें का प्रदर्शन

Fri, 10 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियें का प्रदर्शन
मिर्जापुर। अगस्त क्रांति दिवस पर गुरुवार को पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, वेतन वृद्धि आदि मांगों को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और शिक्षकों ने अपने कार्यालयों में तालाबंदी कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और संयोजक राजेंद्र उर्फ लल्लू तिवारी ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर धरना सभा में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि एक अप्रैल 2005 के बाद सरकारी सेवा में आए राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। सेवानिवृत्त के बाद पेंशन ही जीवन यापन का सहारा होती है। नई अंशदाई पेंशन योजना को लेकर कर्मचारियों को इस बात की चिंता है कि उनकी जमा धनराशि को शेयर बाजार में लगाया जाएगा जहां से निश्चित मासिक आय की कोई गारंटी नहीं है। कहा कि 2013 में योगी आदित्य नाथ ने सांसद के रूप में खुद ही प्रधानमंत्री को पत्र भेजा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान पर्यवेक्षक हौसिला प्रसाद मिश्र, सुभाष तिवारी, डा. संतोष सिंह, यतींद्र खरवार, डीएन विश्वकर्मा, उमाकांत मिश्र, आलोक तिवारी, शान मोहम्मद, श्रीकांत पाठक, अशोक धर द्विवेदी, रमाकांत दुबे, विनोद सिंह, विनोद तिवारी, विजय शंकर त्रिपाठी ने पुरानी पेंशन की मांग की। धरने में धीरज किशोर सिंह, धीरेंद्र सिंह, नीलकांत पांडेय, राजेंद्र तिवारी, डा. अरविंद मिश्र, राजनाथ तिवारी, राजेंद्र यादव, सर्वेश मौर्य, अशोक मौर्य, बीबी पांडेय, राम अचल सिंह, राम पोष सिंह, विनय श्रीवास्तव, बब्बे मिश्र, कमलेश्वर दुबे, पवन तिवारी मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन में महिला कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इसमें रेनू यादव, आरती कटियार, खुशवंत मौर्य, सुधा सिंह, अमृता दुबे, नम्रता दुबे, विभा शुक्ला, कनक वर्मा, उषा श्रीवास्तव, मंजू चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

धरने में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, रजिस्ट्रार कानूनगो संघ, डिप्लोमा इंजीनियर्स, ग्राम विकास महासंघ, लेखपाल संघ, राजस्व कर्मचारी संघ, सिंचाई विभाग कर्मचारी संघ, पीडब्लूडी, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर संघ, कोषागार संघ, पेंशनर्स एसोसिएशन, माध्यमिक शिक्षक संघ, कृषि विभाग, रेलवे मेंस यूनियन, संभागीय खाद्य नियंत्रक, संभागीय परिवहन विभाग, पीडीएस संगठन, विश्वविद्यालय संगठन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ आदि संगठनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी पेंशन को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन के चलते कार्यालयों में ताला बंदी रही। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, डिप्टी आरएमओ, आरएफसी, बाण सागर, बेसिक शिक्षा, डीआईओएस कार्यालय, आपूर्ति विभाग, नगर मजिस्ट्रेट, डीपीआरओ कार्यालय, जिला पंचायत, निर्वाचन, जिला पंचायत सहित अन्य कार्यालयों पर ताले लटके रहे। इसके चलते कामकाज प्रभावित रहा। विभिन्न कार्यालयों में पहुंचे लोगों को कार्य नहीं होने से लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed