{"_id":"5b37c6914f1c1bc5628b7f64","slug":"201530381969-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह विंध्याचल से फुकेंगे लोकसभा चुनाव का बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह विंध्याचल से फुकेंगे लोकसभा चुनाव का बिगुल
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। आगामी चार जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों में पार्टी पदाधिकारी समेत प्रशासन के अधिकारी जुटे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष विन्ध्याचल में लोकसभा चुनाव 2019 की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के बाद लोकसभा चुनाव का विगुल फूकेंग। ये बातें शनिवार को कैंप कार्यालय पर क्षेत्रीय मंत्री दिलीप सिंह पटेल की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद में चार जुलाई को विंध्याचल में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने आ रहे है। विंध्याचल में आयोजित सम्मेलन होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने में भाजपा पदाधिकारी जुट जाए। उन्होंने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के साथ ही काशी क्षेत्र, अवध क्षेत्र और गोरक्षक प्रांत के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। इनके साथ बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। जिला संयोजक गंगा सागर दुबे ने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सौपी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। लोगों तक यह संदेश पहुंचाएं कि आगामी चार जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का आगमन हो रहा है। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाए। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, उत्तर मौर्य, अनिल सिंह, रमेश दुबे, राजेंद्र सिंह, आशुकांत चुनाहे ने तैयारियों पर विस्तार से चर्चा किया। बैठक में प्रदीप सोनकर, बृजभूषण सिंह, विरेंद्र प्रताप यादव, विनोद पांडेय, हरिचरण सिंह, जय सिंह, शिव कुमार सिंह, संतोष दुबे, पिंकी सिंह, डाली अग्रहरि आदि मौजूद रहे।