{"_id":"5b37c68a4f1c1b2e168b51a6","slug":"201530381962-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटिया लदा ट्रैक्टर ट्राली सहित पलटा, एक की मौत अन्य बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटिया लदा ट्रैक्टर ट्राली सहित पलटा, एक की मौत अन्य बचे
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के नौगांव में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे पटिया लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल पटिया कारोबारी की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के जोधीपुर गांव निवासी भुंवर बिंद (46) पुत्र पन्नालाल शनिवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली पर पटिया लाद कर नौगांव में बेचने गया था। ट्रैक्टर पर चालक सहित पांच लोग सवार थे। ट्रैक्टर ट्राली प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंची ही था कच्ची सड़क के गड्ढा में जाने से पलट गई। उस पर पर सवार सभी कूद गए लेकिन भुंवर नहीं कूद सका जिससे ट्राली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देखते ही ग्रामीण मदद में जुट गए और काफी प्रयास कर भुंवर को बाहर निकाला । मौके पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए मंडललीय अस्पताल ले गए। वहां से बीएचयू के लिए रेफर किया गया लेकिन उसी दौरान मौत हो गई। मृतक को दो लड़के व दो लड़कियां है।