फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शास्त्री सेतु पर दस घंटे लगा रहा जाम, जूझते रहे लोग

शास्त्री सेतु पर दस घंटे लगा रहा जाम, जूझते रहे लोग

Fri, 22 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
शास्त्री सेतु पर दस घंटे लगा रहा जाम, जूझते रहे लोग
मिर्जापुर। ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर मुंडन और व्रतबंध का शुभ मुहूर्त होने के कारण विंध्य धाम में दर्शन पूजन और मुंडन के लिए शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसकी वजह से वाहनों का दबाव बढ़ा और भोर में पांच बजे से शास्त्री पुल समेत विभिन्न मार्गों पर जाम लग गया। देर शाम तक जाम खुल नहीं पाया था। इस दौरान मिर्जापुर-औराई, विंध्याचल, इलाहाबाद समेत नगर के सभी मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल रहे। कई यात्री तो बस से उतर कर पैदल ही गंतव्य के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी के दर्शन और दरबार में बच्चों का मुंडन कराने के उद्देश्य से दूर-दूर के श्रद्धालु अपने वाहनों से विंध्य धाम आए हुए हैं जिसके चलते वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया। इससे पूरा विंध्याचल व मिर्जापुर औराई मार्ग जाम हो गया। देखते ही देखते ही चील्ह गोपीगंज मार्ग, मिर्जापुर विंध्याचल, मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग, मिर्जापुर-रीवां मार्ग सहित नगर की सभी सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मात्र दो चार किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को घंटों लग गए। मौके पर वाहन चालकों ने ही गाड़ियों को आगे पीछे करके थोड़ा रास्ता निकालते हुए पास लेने का प्रयास किया लेकिन छोटे वाहनों के बीच में घुसने से स्थिति विकराल हो गई। विंध्याचल क्षेत्र से लेकर पक्का पुल तक व गोपीगंज और औराई मार्ग पर वाहनों के हिलने तक जगह नहीं थी। श्रद्धालुओं को जहां भीषण उमस से जूझना पड़ा वहीं पैदल यात्रियों एवं दोपहिया वाहन चालकों को भी जाम के कारण चिलचिलाती धूप में घंटों खड़े रहना पड़ा। होमगार्ड के सहारे यातायात व्यवस्था व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश की जाती रही लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जाम में एंबुलेंस और सरकारी कर्मचारी भी फंसे रहे। जाम में वाहनों के फंसे होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे व महिलाएं प्यास से व्याकुल रहीं। देर शाम तक जाम खत्म नहीं हो सका था।
विज्ञापन

नौ सौ मीटर लंबे शास्त्री पुल पर आए दिन जाम के चलते क्षमता से अधिक वाहनों के फंसे रहने से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। पुल पर आए दिन जाम को लेकर यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कारण शास्त्री सेतु का भार वहन क्षमता काफी कम है। जाम की स्थिति में पुल पर लोड काफी बढ़ जाता है। शुक्रवार को नटवा तिराहा से शीतला मंदिर, बसही, जाहन्वी तिराहा से ओझला पुल होते हुए विंध्याचल व शास्त्री सेतु से पुरजागिर व चील्ह से तिलठी तक भारी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed