{"_id":"5a94534a4f1c1bbd218b54cd","slug":"201519670090-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के सामने भिड़े कर्मचारी व अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के सामने भिड़े कर्मचारी व अधिकारी
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। सीएचसी भवन के निर्माण में कार्यदायी भवन के निर्माण में अनियमितता के संबंध में कार्रवाई के बारे में पूछताछ के दौरान सीएमओ कार्यालय में सोमवार की दोपहर डिप्टी सीएमओ और लिपिक के बीच तकरार हुई। विवाद बढ़ते देख सीएमओ ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके उपाध्याय सोमवार को अपने कार्यालय में सीएचसी भवन का निर्माण करा रही एक कार्यदायी संस्था के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराने के बारे में एक डिप्टी सीएमओ से जानकारी ले रहे थे। इसपर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है। इस संबंध में संबंधित लिपिक ही जानते हैं। जानकारी लेने के लिए संबंधित डिप्टी सीएमओ ने लिपिक को कार्यालय में बुलाया। कमरे में पहुंचने के बाद लिपिक घटना के बारे में पूरी जानकारी दे रहे थे कि इसी बीच एक अन्य डिप्टी सीएमओ ने कुछ बोल दिया। इसी बात को लेकर सीएमओ के सामने ही दोनों में जमकर नोकझोंक होने लगी। वहां मौजूद कुछ लोगों के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ। सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने कहा कि मामूली बात को लेकर डिप्टी सीएमओ और लिपिक में कहासुनी हुई। मामला शांत करा दिया गया।