{"_id":"5a68d3a54f1c1b514a8b571f","slug":"201516819365-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत: मनोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत: मनोज
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडी बिनानी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर किया। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से ही युवाओं का विकास होता है। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाएं छिपी हैं, बस उनको निखारने की जरूरत है। प्रतियोगिता में गोला प्रक्षेपण में अरूणेश उपाध्याय प्रथम व रोहित यादव द्वितीय स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि उन्होंने छात्र जीवन के दौरान वर्ष 1991 में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया था। उस दौरान सौ मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम निर्माणाधीन है, इसको जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।प्रतियोगिता के दौरान ऊंची कूद में अभिषेक सिंह, 400 मीटर दौड़ में संदीप कुमार यादव, भाला प्रक्षेपण में मोहम्मद इमरान, 15 सौ मीटर दौड़ पुरुष में विजय यादव और 800 मीटर दौड़ में विजय कुमार यादव प्रथम स्थान पर रहे। इस दौरान खेल प्रतिज्ञा डा. आत्रेयी आध्या चटर्जी ने पढ़ा। मार्शल दौड़ महेंद्र गौड़ ने किया। संचालन डा. ओमशंकर गुप्ता तथा डा. ध्रुवजी पांडेय ने किया। इस दौरान डा. जेपी सिंह, डा. उमेश सिंह, डा. राम नारायण, डा. केसी अग्रहरि, डा. राजमोहन शर्मा, डा. मदन श्रीवास्तव, डा. राजेश पांडेय, डा. प्रीति जायसवाल, डा. राजेश सिंह, डा. अमित सिंह, डा. विमलेश सिंह, डा. कुंवर मिश्रा आदि मौजूद रहे।