{"_id":"5a07432f4f1c1bd9798bbaf1","slug":"201510425391-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, गंदगी पर नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, गंदगी पर नाराज
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एम सी चौहान ने शनिवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने ओवरब्रिज निर्माण कार्य देखा और कहा कि जल्द इसे हैंडओवर किया जाए। प्लेटफार्मों पर गंदगी देख कर नाराजगी जताई। अधिकारियों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। केबल काटने और पटरियों पर बोल्डर रखकर राजधानी एक्सप्रेस को गिराने की साजिश के आरोपी गैंगमैन के बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू करने को कहा।
जीएम एमसी चौहान शनिवार की सुबह मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर अचानक पहुंच गए। जीएम के आने की सूचना से अफरातफरी मच गई। अधिकारी भागते हुए पहुंचे। जीएम ने सबसे पहले समय के अंदर ही बन कर तैयार हुए ओवरब्रिज को देखा। एक नंबर व दो नंबर प्लेटफार्म पर मौजूद शौचालयों में सफाई सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। रिटायरिंग रूम में टाईल्स गड़बड़ देख उसे बदलने को कहा। खिड़कियों पर शीशे लगाने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन के बाहर मौजूद पार्क का सुंदरीकरण करने को कहा। बताया कि दिसंबर तक स्वचालित सीढ़ी को लोगों के आने जाने के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने स्टेशन परिसर के बाहर मौजूद शौचालय को रात में बंद रखने की शिकायत मिलने पर उसका टेंडर निरस्त करने का निर्देश दिया। रेलवे गेट एवं आरक्षण काउंटर के पास गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। वाईफाई काम नहीं करने पर उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक आईए सिददीकी, एईएन दीपक कुमार, आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।