फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भारत को बनाए आतंकवाद व भ्रष्टाचार मुक्त- नीलकंठ तिवारी

भारत को बनाए आतंकवाद व भ्रष्टाचार मुक्त- नीलकंठ तिवारी

Thu, 31 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
भारत को बनाए आतंकवाद व भ्रष्टाचार मुक्त- नीलकंठ तिवारी

विज्ञापन
मिर्जापुर। आतंकवाद, भ्रष्टाचार, गरीबी, संप्रदायवाद मुक्त भारत बनाने के लिये सबको साथ आना होगा। तभी देश का चहुमुखी विकास हो पाएगा। यह बात सूबे के विधायी न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने बुधवार को युवा कला संगम में कही। उन्होंने कहा कि मिलकर भारत को स्वच्छ बनाना है।

भारतीय जनता पाटी की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के तहत आयोजित चित्रकला एवं गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद राज्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर आगे लाना होगा। ऐसा करने पर ही वे अपनी रुचि के अनुसार शिक्षा प्राप्त कर ऊंचाइयों को छू सकेंगे। बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं। उन्हें गढ़ा जाना चाहिए। उन पर जबरदस्ती किसी विषय को थोप कर कुंठित न करें। उन्होंने कहा था कि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराया जायेगा, इसका मतलब केवल सरकारी नौकरी ही नहीं है। प्रत्येक क्षेत्र में रोजगार छिपा है चाहे वह चित्रकला, गायन, उद्योग, कुटीर उद्योग हस्तशिल्प, खेल, राजनीति सभी क्षेत्र में रोजगार है जिसकी जिसमें रुचि वह उसमें आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि जीएसटी के माध्यम से एक राष्ट्र एक कर प्रणाली को पूरे विश्व में सराहना की जा रही है और हमारे व्यापारियों, उद्यमियों या अन्य किसी क्षेत्र के व्यवसायी हो उन्हें कई टैक्स देने से छुटकारा मिल गया है। संचालन राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, विष्णु सोनकर, गौरव उमर, सुशील मुसद्दी, अमन तिवारी, अंशुमाली मिश्रा, विनोद पांडेय, कौशल श्रीवास्तव उप निदेशक सूचना विनोद कुमार पांडेय, युवा कल्याण अधिकारी शशि शर्मा, ओम प्रकाश उपाध्याय, पुष्पराज सिंह, रोहन सिंह, अशोक त्रिपाठी, नीलरत्न पटैल, सिद्घार्थ मिश्रा, रमेश दूबे, राजेंद्र सिंह, उमा बरनवाल, मनेेज श्रीवास्तव, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
कजली गीत की प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा
मिर्जापुर। कार्यक्रम के दौरान मंटू मिश्रा, विद्यासागर प्रेमी व अमित दूबे ने मिर्जापुर कजली सुना कर गीत के माध्यम से मंत्री जी का स्वागत किया गया।
इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed