{"_id":"5980cb214f1c1b77648b47b6","slug":"201501612833-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रार्थना पत्रों का गुणवतापूर्ण व ससमय करें निस्तारण: आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रार्थना पत्रों का गुणवतापूर्ण व ससमय करें निस्तारण: आयुक्त
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीशनल सीएमओ, लघु सिंचाई के तीन जेेई, राजगढ़ और सीखड़ के एक-एक एडीओ सहित आठ अधिकारी आए ही नहीं। मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। उन्होंने डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव के साथ फरियाद सुनी। चेताया कि तहसील दिवस पर दोबारा वह प्रकरण नही आए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस पर 167 मामले आए जिनमें महज एक का निस्तारण किया गया।
कमिश्नर ने डाढ़ीराम में बन रहे नवीन राजकीय हाईस्कूल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। संयुक्त विकास आयुक्त राजीव बनकटा, एडीएम विजय बहादुर, एसडीएम सुनील कुमार मिश्रा, तहसीलदार सुरेंद्र बहादुर सिंह, तहसीलदार प्रभुनाथ यादव आदि साथ रहे। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में मड़िहान में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी तहसील दिवस पर आने वाले प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता से निस्तारित करें। इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि जनता तहसील दिवस पर बहुत आशा के साथ आती है, अधिकारी जनता की समस्याओं को सुने और उनका निराकरण कराएं। मडिहान में 88 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 का निस्तारण मौके पर किया गया। सीडीओ प्रियंका निरंजन, अपर पुलिस अधीक्षक, सीएमओ उमेश यादव, डीएसओ अंजनी सिंह आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनता की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर 361 मामले आए जिनमें से आठ का निस्तारण किया गया। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने भी जन समस्याओं के निराकरण पर बल दिया। इस दौरान सीओ सिटी संजय सिंह, वीके त्रिपाठी, तहसीलदार सदर विकास पांडेय आदि मौजूद रहे। लालगंज तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी लल्लन राम की अध्यक्षता में तहसील दिवस पर समस्या सुनी गई। सेमरी कला में नाली के अतिक्रमण करने का मामला आने पर एसडीएम ने लेखपाल को फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय, एसीएमओ अरविंद श्रीवास्तव, बीईओ अतुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन