फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   स्टैंड कर्मियों ने दशनार्थियों पर हाकी राड से किया हमला, पांच घायल

स्टैंड कर्मियों ने दशनार्थियों पर हाकी राड से किया हमला, पांच घायल

Wed, 28 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
स्टैंड कर्मियों  ने दशनार्थियों पर हाकी राड से किया हमला, पांच घायल

विज्ञापन
विंध्याचल। बिहार से दर्शन पूजन करने आए दर्शनार्थियों को कालीखोह मंदिर के पास जिला पंचायत की ओर से वाहन स्टैंड लगा कर बैठे कर्मियों ने निर्धारित शुल्क से अधिक पैसा न देने पर मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायलों ने विंध्याचल थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट, बलवा समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो वाहन स्टैंड का ठेका मार्च में ही समाप्त हो गया है। दोबारा रिनिवल हुआ है कि नहीं इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। सूत्रों की माने तो वह अवैध तरीके से स्टैंड चला रहे हैं।

बिहार के आरा जिला के देवगवां थाना क्षेत्र के रोहतास निवासी कन्हैया सिंह 32 वर्ष पुत्र मुन्ना सिंह दस लोगों के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने विंध्याचल सोमवार की रात आए थे। मंगलवार की सुबह गंगा स्नान करने के बाद मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। लगभग दस बजे सभी बोलेरो से कालीखोह दर्शन करने जा रहे थे। गाड़ी मंदिर के पास पहुंची कि वहां पर जिला पंचायत की ओर से लगाए गए वाहन स्टैंड के कर्मी वहां पहुंच गए और निर्धारित संख्या से अधिक पैसे की मांग करने लगे। विरोध जताने पर स्टैंड कर्मियों ने दर्शनार्थियों को मारने पीटना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं मनबढ़ों ने गाड़ी का शीशा भी तोड़ डाला। घटना के बाद घायल थाने पहुंचे और स्टैंड कर्मियों के खिलाफ मारपीट कर जबरन पैसा छीनने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed