फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मीरजापुर सेवा समिति ने पुलिस के विरोध में किया प्रदर्शन

मीरजापुर सेवा समिति ने पुलिस के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 25 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
मीरजापुर सेवा समिति ने पुलिस के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मिर्जापुर। मीरजापुर सेवा समिति ने पुलिस प्रशासन के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संयोजक दिलीप सिंह गहरवार ने आरोप लगाया क़ि पटरी पर सब्जी की दुकान लगाने वालों पर अतिक्रमण के नाम पर पुलिस उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना नोटिस दिए ही पुलिस ने पटरी पर दुकान लगाकर दो वख्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाले जो भीषण गर्मी,बरसात व ठण्ड में भी कई वर्षों से सब्जी विक्रेताओं के दुकानों को जबरन हटवाया गया। उनके साथ गाली गलौच व मारपीट भी किया गया।

कांग्रेस के नेता सुनील कुमार पाण्डे ने योगी सरकार में गरीबों के साथ पुलिसिया व्यवहार पर सवाल उठाया कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों के लिए कोई जगह नहीं है। यह सरकार उद्योग पतियों की सरकार है जिसमे उनके लिए कोई नियम कानून नहीं है लेकिन एक गरीब के लिए दुनिया भर के कानून है।नगर के बड़े बड़े माल के बाहर लग रहे जाम पुलिस को नहीं दिखता लेकिन अपने पेट के लिए गर्मी,बरसात व ठण्डी में जी तोड़ मेहनत करने वाले किसानों व पटरी पर दुकान लगाने वालों पर पुलिस अपराधियों के तरह व्यवहार कर रही है। पुलिस के उत्पीड़न से दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है। सुनील पांडेय ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि उच्च न्यायालय ने पटरी के दुकानदारों को बिना जमीन मुहैया कराये न हटाने का आदेश दिया है। इसके बावजूद पटरी व्यवसायियों को जबरन हटा रही है जो उच्च न्यायलय के आदेश की अवहेलना है। मीरजापुर सेवा समिति के जिला संयोजक दिलीप सिंह गहरवार ने जिलाधिकारी से तत्काल रोकने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed