फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   20 passengers injured in bus-truck collision

बस-ट्रक की टक्कर में 20 यात्री घायल

Tue, 31 May 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
20 passengers injured in bus-truck collision
मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ में स्थित कर्बला के पास मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर मंगलवार के भोर में सवारियों से भरी विंध्यनगर डिपो की बस व ट्रक में आमने-सामने टक्कर होने से बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस से सवारियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां छह की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया गया। इधर, बस ट्रक के टक्कर के बाद एक घंटे सड़क जाम हो गई। मौके पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने क्रेन के माध्यम से ट्रक व बस को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

विंध्य नगर डिपो की रोडवेज बस सोमवार की रात कानपुर से सवारी भरकर शक्ति नगर सोनभद्र जा रही थी। मंगलवार की भोर लगभग चार बजे जैसे ही मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर राजगढ़ कर्बला के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे रोडवेज बस में सवार दीप नारायण पांडेय (47), शिप्रा तिवारी (23), बंदना कुमारी (20), रामपाल (30), राम सजीवन (28), देवेंद्र कुमार त्रिवेदी (35), प्रीति देवी (32), प्रदीप कुमार (32), रंजीत (43), मनीष शर्मा (35), सर्वेश कुमार (48), आकाश (25), धर्मेंद्र पाल (28), वीरेंद्र पाल (33), राजेश कुमार (30), रामनंदन (40), उमेश कुमार (32), पूजा (30), मुन्नी देवी (32) व सूरज (10) घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया। जहां मुन्नी देवी, शिप्रा तिवारी, दीप नारायण पांडेय, बंदना कुमारी, रमेश कुमार व सूरज की हालत गंभीर देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर रोडवेज बस व ट्रक की टक्कर होने से सड़क जाम हो गई। जिससे दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी कतार कतार लग गई थी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक व बस को हटवाया तब जाकर मुख्य मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed