{"_id":"5bec74c2bdec226975789bd8","slug":"191542223042-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी बार सता में आए तो जरुर बनेगा राम मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी बार सता में आए तो जरुर बनेगा राम मंदिर
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर केवल बीजेपी ही बनवा सकती है। लोकसभा चुनाव जीतकर भाजपा फिर सत्ता में आई तो राम मंदिर जरूर बनेगा। बुधवार को पार्टी के कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने ये बातें कहीं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह राफेल पर निरधार बयानबाजी कर रहे हैं। वह पूरी तरह फेल हो गए हैं। वहीं, अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। कहा कि जिन्होंने अध्योया में राम भक्तों का खून बहाया, उन्हीं का बेटा इन दिनों जनेऊ पहनकर राम-राम जप रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश प्रवक्ताओं को जनपद के मीडिया प्रभारियों के साथ बैठक कर मीडिया से नदजीकी बढ़ाने को कहा है। प्रत्येक प्रभारी को पांच जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो निर्धारित किए गए जिलों में जाकर मीडिया प्रभारी के साथ बैठक कर उन्हें मीडिया के किस तरह रूबरू होना है इसके बारे में जानकारी देंगे। इसमें मुझे गाजीपुर, मिर्जापुर, बलिया, मऊ तथा चंदौली की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि बीजेपी का एक संदेश था कि जो बूथ जीता समझो चुनाव जीता। इस आधार पर जनपद में समस्त बूथ समितियों का गठन कर लिया गया है। जिले भर में 2094 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ से पांच बाइक सवार कार्यकर्ता 17 नवंबर को नगर के जीआईजी से होते हुए गिरधर का चौराहा, तेलियागंज, संगमोहल, बथुआ के रास्ते चंदईपुर पहुंचकर सभा में तब्दील होने बाइक जलूस में शामिल होंगे। इसमें दस हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कहा कि चाहे प्रदेश हो या केंद्र दोनों सरकारों ने देश और प्रदेश का विकास किया है। इसलिए पिछले बार से अधिक इस बार बीजेपी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी। इस दौरान मीडिया जिला महामंत्री रमेश दूबे, विक्रम सिंह पटेल, मनीषधर दूबे, अखिलेश ओझा, प्रभारी वीरेंद्र यादव, अंशुल मिश्रा, राजेश पांडेय, बृजलाल मौर्या आदि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को नगर के जीआईसी से निकलकर चंदईपुर जाने वाली कमल ज्योति मोटर साइकल संदेश् यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन