{"_id":"5bd8ac8ebdec22276562374e","slug":"191540926606-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया और नमो एप्प के सहारे लोकसभा चुनाव जीतने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया और नमो एप्प के सहारे लोकसभा चुनाव जीतने की तैयारी
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग के जिलास्तरीय बैठक का आयोजन नगर के लोहिया तालाब स्थित गप्पू मिश्रा के आवास पर किया गया। बैठक में मुख्य रूप से नवनिर्मित मंडल संयोजक, विधानसभा संयोजक एवं उनकी टीम को प्राप्त संगठनात्मक जिम्मेदारी से अवगत कराना था।
मुख्य अतिथि मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने बूथ स्तर पर टीम को मजबूत करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं कि जानकारी जन जन तक पहुंचाए। विशष्टि अतिथि जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि ने कहा कि आईटी कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा महत्व देते हैं और सबके द्वारा ही वर्ष 2014 का चुनाव जीता गया था। कार्यकर्ता के बल पर ही वर्ष 2019 का चुनाव भी जीतेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला संयोजक आईटी अखिलेश ओझा ने लोकसभा, विधानसभा और मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व के बारे में विस्तार से बताया । विधायक और जिलाध्यक्ष ने वादा किया कि हम और हमारी टीम शीर्ष नेतृत्व में आईटी एवं सोशल मीडिया एवं विश्वास किया है। बैठक क्षेत्रीय सहसंयोजक मनीष पांडेय, जिला सहसंयोजक मनीषधर दूबे, आनंद मैनी, लोकसभा संयोजक चंदन पाठक, सिद्वार्थ पाठक ने सोशल मीडिया एवं नमो एप्प की जानकारी दी। बैठक का संचालन प्रसन्न साहू ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री रमेश दूबे, विक्रम सिंह, आशीष गुप्ता, रविंद्र विश्वकर्मा, प्रदीप पाठक, अमित सिंह, शिव गुप्ता, दिनेश पाठक, विमल उपाध्याय, त्रिभुवन सिंह, सूरज मदनवाल, शुभम पाठक, बालचंद्र पटेल, लक्ष्मी मौर्या आदि शामिल रहे।