{"_id":"5b84506542c7924632549d7d","slug":"191535397989-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल भराव की समस्या से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल भराव की समस्या से मिलेगी निजात
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। घंटाघर स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। जिसमें नगर में साफ-सफाई, प्रकाश और बरसात के चलते जल भराव की हो रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर की सभी नालियों की साफ सफाई करा लिया जाए, जिससे बरसात के समय जल भराव की समस्या का सामना न करना पड़े। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर में कुछ स्थानों पर लोगों द्वारा नालियों पर अतिक्रमण करने के कारण नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। अधिशासी अधिकारी नालियों की सफाई के साथ ही अतिक्रमण हटवाए, जिससे जल भराव की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर में जल भराव की समस्या न आने पाए। बैठक में नगर अभियंता रामजी उपाध्याय, सफाई इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा, संजय कुशवाहा, मधुसूदन सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप सोनकर आदि मौजूद रहे।