{"_id":"5b7331c842c79249f66a50bb","slug":"191534276040-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से अंधेरे में रह रहे प्रतापपुर के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से अंधेरे में रह रहे प्रतापपुर के ग्रामीण
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर। बीते एक सप्ताह से क्षेत्र के प्रतापपुर गांव की बिजली को विभाग द्वारा काट दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बिजली चालू कराने की मांग किया है।
विकास खंड जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रतापपुर में एक अनजान व्यक्ति ने ट्रांसफार्मर जलने के बाद नही लगाने की शिकायत बिजली मंत्री को पत्रक भेजकर किया था। जिससे नाराज बिजली कर्मचारी गांव पहुंचे तो देखा कि ट्रांसफार्मर जला नहीं है। इससे नाराज होकर विभागीय कर्मचारियों ने पूरे गांव का बिजली काट दिया। इसके बाद से गांव में अंधेरा छाया हुआ है। गाम प्रधान पुष्पा सिंह ने बिजली विभाग के एसडीओ अवधेश कुमार मिश्रा से शिकायत किया लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नही हुई। गामीणों ने चुनार के विधायक अनुराग सिंह से बिजली काटने की शिकायत किया लेकिन एक सप्ताह बाद भी कोई सुनवाई नही हुई। इससे गामीणों को उमस भरी गर्मी में जीवन गुजारना पड़ रहा है। इस संबंध में विभागीय अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे है। ग्राम प्रधान ने विभाग के अधिकारियों पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दलित बस्ती में गरीबों कनेक्शन आज तक नही दिया गया। बिजली कर्मचारी पैसे की मांग करते है। ग्रामीण राजेश तिवारी, ओम प्रकाश, जयप्रकाश नारायण, कैलाश उपाध्याय, दिलीप पासवान, घूरे आदित्य, सचाउ, सतीश ने बिजली चालू कराने की मांग किया है।