{"_id":"5b6c8a484f1c1bb9478b45e1","slug":"191533839944-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक व अधिकारों के प्रति प्रधानों को किया सचेष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक व अधिकारों के प्रति प्रधानों को किया सचेष्ट
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
जिगना। छानबे ब्लाक मुख्यालय पर व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में ग्राम प्रधानों ने रोष व्यक्त किया। गुरुवार को विजयपुर राजा बाबा की बाउली, पतरका महादेवन पर हुई बैठक में गोडसर पांडेय ग्राम प्रधान केशराज यादव ने कहा कि ब्लाक में दो संगठन का लाभ अधिकारी व कर्मचारी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा ब्लाक पर बैठे अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी से ग्राम प्रधान तंग आ चुके हैं।
विजय पांडेय ने कहा कि ग्राम प्रधानों के लाख प्रयास के बावजूद वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल रही है। कहा कि मनरेगा के भुगतान में ब्लाक पर बैठे लोगों द्वारा व्यापकतौर पर कमीशन खोरी की जा रही है। अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा कि बगैर संगठन के कुछ होने वाला नहीं उन्होंने ग्राम प्रधानों को अपने हक व अधिकार के प्रयोग किए जाने पर बल दिया। अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों का पिछलग्गू बनने से काम चलने वाला नहीं। उन्होंने विकास कार्यो में किसी को भी एक फूटी कौड़ी न दिए जाने की हिदायत दी। अध्यक्ष ने कहा सचिवों हुआ तबादला निरस्त हो गया है। बैठक में बलराम जायसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल, दिनेश कुमार बिन्द, कमलेश मिश्र, संग्राम बिन्द, रमेशचंद्र बिन्द, राम सागर, लक्ष्मी नारायण पाल, हिंछलाल बिन्द, शिवबाबू, धीरज दूबे, राम शंकर सरोज, महेश यादव, त्रिलोकी नाथ, विजय बिन्द, अनूप कुमार सिंह, मंगरू बिन्द, दिनेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।