{"_id":"5b23fa714f1c1b6c4d8b6b3a","slug":"191529084529-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की कर्जमाफी जैसी योजना महज छलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की कर्जमाफी जैसी योजना महज छलावा
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया/लालगंज। कांग्रेस पदाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने हलिया व लालगंज में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर केंद्र व प्रदेश की पोल खोलने का कार्य किया। कांग्रेसजनों की आयोजित सभा में केन्द्र व राज्य सरकार के नीतियों का विरोध किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जनता के बीच किए गए अपने वायदों को पूरा करने में असफल रही।
हलिया संवाददाता के अनुसार कांग्रेसियों ने गड़बड़ा स्थित शीतला धाम सार्वजनिक स्थल पर हुई सभा के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के नीतियों का विरोध करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मड़िहान ललितेशपति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की योजनाएं महज लालीपाप सिद्घ हो रही हैं, कर्जमाफी जैसी योजना किसानों के लिए महज छलावा साबित हो रही है। पूर्व विधायक भगौती प्रसाद चौधरी ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय को दुगना किए जाने का दावा किया था लेकिन आज तक धरातल पर कहीं भी दिखलाई नहीं पड़ रही है। जिलाध्यक्ष गिरीशचंद त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के बाद देश में विकास का ढांचा खड़ा करने वाली कांग्रेस पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनाव पुन: जीता कर सरकार बनवाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजमणि मिश्र, संचालन अनुराग मिश्र ने की। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष गुलाब तिवारी, ज्ञानचंद शुक्ल, श्रीकांत तिवारी, शिव गरुण तिवारी, कृष्णकांत दुबे, चिंतामणि सिंह आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार लालगंज संवाददाता के अनुसार, बल्हिया खुर्द में शुक्रवार को हुई सभा के दौरान पूर्व विधायक भगौती प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के पास उपलब्धि गिनाने के लिए कुछ नही है। कहा कि गांव का विकास नहरों व बिजली ,शिक्षा से जोड़कर कांग्रेस ने किया है। भाजपा सरकार केवल आरोप लगाने के सिवाय कुछ भी नहीं कर रही है कांग्रेस के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि देश में कांग्रेस के बिना गठबंधन की कल्पना ही नही की जा सकती है। कांग्रेस ही सही मायने में गाँव का विकास कर सकती है। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गिरीशचंद त्रिपाठी, शिवशंकर पांडेय, राकेश पांडेय, जितेन्द्र दूबे, कामता सिंह, रंजन आदि मौजूद रहे।