फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पालिका कर्मी के साथ हुए दुर्व्यव्यहार पर कर्मी भड़के

पालिका कर्मी के साथ हुए दुर्व्यव्यहार पर कर्मी भड़के

Fri, 23 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पालिका कर्मी के साथ हुए दुर्व्यव्यहार पर कर्मी भड़के
चुनार। नगर पालिका परिषद चुनार के वार्ड नंबर 21 मुहल्ला जगदीशपुर उर्फ टम्मलगंज के सभासद मुनीब चौहान पर शुक्रवार की दोपहर नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारी से बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका कर्मचारियों ने तालाबंदी कर कामकाज ठप कर दिया। कर्मचारी सभासद के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर सभासद को गिरफ्तारी करने की मांग की। नगर पालिका कर्मचारी शाम तक कोतवाली में डटे रहे.
विज्ञापन

पालिका कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण नगर की पेयजल व सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बाधित रही। मामले में अधिशासी अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने सभासद के विरुद्ध नगर पालिका कार्यालय में तोड़फोड़ व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में तहरीर देकर मुकदमा कायम कराया। अधिशासी अधिकारी की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने की खबर लगते ही पालिका के अन्य सभासद भी एकजुट हो गए। सभासदों ने आपसी सुलह समझौते के जरिये मामला शांत कराने के पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद के साथ कोतवाली पहुंचे लेकिन पालिका कर्मचारियों ने मामले में किसी तरह की बात करने से इंकार कर दिया। पालिका कर्मियों के अड़ियल रवैये को देख सभासद भी अपनी अगली रणनीति बनाने में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed