{"_id":"5a89bbf54f1c1bf17b8b7f68","slug":"191518975989-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक ट्रैफिक लाइट से होगा ट्रैफिक कंट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक ट्रैफिक लाइट से होगा ट्रैफिक कंट्रोल
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पूरे जिले में अब आधुनिक सिग्नल से यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इससे अब यातायात पुलिसकर्मियों न सीटी बजाने की जरूरत पड़ेगी ना ही आवाज लगाने की। आधुनिक सिग्नल देखकर वाहन चालक वाहन रोकेंगे और चलेेंगे। इसकी पूरी व्यवस्था कर ली गई है।
आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने व दिन और रात प्रभावी यातायात नियंत्रण के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद में रात्रि के समय प्रभावी यातायात नियंत्रण के लिए आधुनिक कलर ट्रैफिक सिग्नल लाइट मंगाई गईं है। इसका इस्तेमाल रात में यातायात को कंट्रोल करने में किया जाएगा। ये आधुनिक कलर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगने से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। लाल लाइट से वाहन रुकेंगे और दूसरी तरफ हरे रंग की लाइट जलते ही वाहन पास होंगे। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि अब यातायात पुलिस को आधुनिक सिग्नल से लैस किया जाएगा, ताकि इसको देख कर वह वाहनों को आसानी से रोक लें और पास भी दे दें। इसके लिए इलेक्ट्रानिक सिग्नल मंगवाए गए हैं।