{"_id":"5a8865c94f1c1b0a7b8b7946","slug":"191518888393-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में छह नकलची धराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में छह नकलची धराए
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
आर्य कन्या इंटर कालेज से परीक्षा देकर निकलती छात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की पहली पाली में हुई परीक्षा के दौरान चार परीक्षा केंद्रों पर सात विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। कुल 6149 विद्यार्थियों ने इस विषय की परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा में एक नकलची पकड़ा गया और 1339 विद्यार्थियोें ने परीक्षा छोड़ी। विंध्याचल क्षेत्र के कोलाही स्थित राम प्रताप इंटर कालेज केंद्र पर उपद्रव की सूचना पर जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे और एसपी आशीष तिवारी मौके पर पहुंचे लेकिन वहां शांति मिली। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को सख्ती के साथ नकलविहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश दिया।
पहली पाली में शनिवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सख्ती के बाद भी कुछ केंद्रों पर नकल होते पाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक के पंचम सचल दल ने ओमप्रकाश के नेतृत्व में सूर्यपाल सिंह इंटर कॉलेज सिंधुरिया में दो, प्रभुनाथ इंटर कॉलेज गैपुरा में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। मंडलीय सचल दल प्रभारी व वित्त व लेखाधिकारी त्रिभुवन प्रसाद, कार्यालय अधीक्षक सालिगराम सरोज, डा. सुषमा सिंह और स्मृति यादव के सचल दल ने श्री गीता स्वामी इंटर कॉलेज में एक और चौधरी राम हरख इंटर कॉलेज बरगड़ा में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। वहीं लोकनाथ मिश्र इंटर कॉलेज बभनी गौरा में केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। कोलाही स्थित राम प्रताप इंटर कॉलेज में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक मोहम्मद कासिफ ने एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। जबकि दूसरी पाली में हुई इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा में महाशक्ति इंटर कालेज में एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में पंजीकृत 43719 में से 37570 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए है, जबकि 6149 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।