{"_id":"5a089a454f1c1bc45b8b59eb","slug":"191510513221-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का असर नहीं फिर भी घटों विलब से चल रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का असर नहीं फिर भी घटों विलब से चल रहीं ट्रेनें
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। आसमान में कई दिनों से छाई धुंध कम हो गई लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी पर असर नहीं पड़ा है। लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है। शनिवार को नई दिल्ली से पुरी एवं पटना जाने वाली पुरुषोत्तम तथा मगध एक्सप्रेस ट्रेनें 12 घंटे विलंब से चल रही थीं तो ताप्ती गंगा भी लेट थी।
हालत यह है कि सुबह की ट्रेनें शाम को पहुंच रही हैं। ऐसे में दूरदराज गांवों में जाने वाले यात्रियों को प्लेटफार्मों पर सर्द रातें गुजारनी पड़ रही हैं। पूर्वी क्षेत्रों में अभी कोहरे की शुरूआत नहीं हुई है। बावजूद इसके ट्रेनें छह से 23 घंटे की देरी से चल रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी से इलाहाबाद, मिर्जापुर, मुगलसराय, बनारस आदि स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री शाम को ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंच रहे है तो उन्हें सुबह ही ट्रेन मिल पा रही है। पूरी रात स्टेशन पर गुजारने से वह परेशान हो रहे हैं। शनिवार को नई दिल्ली से पुरी एवं पटना जाने वाली पुरूषोत्तम तथा मगध एक्सप्रेस 12 से 23 घंटे देरी से चल रही थी। वहीं मुंबई मेल, गुुवाहाटी कुर्ला, ताप्तीगंगा, पटना कुर्ला, संघमित्रा, महानगरी, बह्मपुत्रा आदि ट्रेने भी छह से 12 घंटे देरी से चल रही है। पूछताछ काउंटर पर रेल कर्मचारियों द्वारा ट्रेनों के बारे में सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराने के चलते यात्री इधर उधर भटकने को मजबूर है। इस संबंध में रेल कर्मचारियों का कहना है कि पश्चिमी क्षेत्रों दिल्ली, मंबई आदि स्थानों पर कोहरे का प्रकोप बढ़ने के कारण ट्रेनें लेट हो रही है। हालांकि अभी पूर्वी क्षेत्रों में कोहरा नहीं है फिर भी संचालन में परेशानी आ रही है। उन्होंने बताया कि यह सिलसिला अब फरवरी तक चलता रहेगा।