{"_id":"59eb91e04f1c1b9e678b6d39","slug":"191508610528-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरबती के गोदाम में लगी आग, पांच लाख की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरबती के गोदाम में लगी आग, पांच लाख की क्षति
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरूपुर गांव स्थित एक अगरबत्ती के गोदाम में शुक्रवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने के चलते पूरा गोदाम धू धू कर जल गया। घटना की जानकारी होते ही गोदाम मालिक रात में ही भागकर मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया। आग से करीब पांच लाख रुपये की क्षति होना बताया जा रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया निवासी बैंकुंठ नाथ केशरी का पुष्पराज नामक अगरबत्ती का व्यापार करते है। वह जिले के अलावा अन्य स्थानों पर ही अगरबत्ती सप्लाई करते है। उन्होंने देेहात कोतवाली के धौरूपुर गांव में इसका गोदाम बनाया है। जिसमें लाखों की अगरबत्ती रखा था। शुक्रवार की रात अचानक शार्ट सर्किट होने पर गोदाम में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा गोदाम धू धू कर जलने लगा। गोदाम से धुआ निकलते देख आसपास के लोग हैरान हो गए। तत्काल गोदाम मालिक को सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में कामयाब नहीं हुए। सूचना मिलते ही गोदाम मालिक भी पहुंच और जैसे की गेट खोला अंदर सबकुछ जलकर नष्ट हो चुका था।