फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जनता तक पहुंचाए सरकार की योजनाए

जनता तक पहुंचाए सरकार की योजनाए

Thu, 03 Aug 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
जनता तक पहुंचाए सरकार की योजनाए
चुनार। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के तहत विकास खंड नरायनपुर में तीन दिवसीय मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को हुआ। मेले का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार राय ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता को दें, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। डीडीओ ने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, जिससे नरायनपुर ब्लॉक को खुले में शौच मुक्त बनाया जा सके। प्रभारी बीडीओ डा. अशोक कुमार ने कहा कि अधिकारी पूरे मनोयोग से काम करें। मेले में सहकारिता, कृषि, पशुपालन, ग्राम्य विकास, बाल विकास व पुष्टाहार, पंचायत, शिक्षा और लघुु सिंचाई विभाग द्वारा अपने अपने स्टाल लगाए गए थे। बुजुर्गों को पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान एडीओ आईएसवी वीरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अशोक बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed