{"_id":"5953feec4f1c1b1c6b8b46dc","slug":"191498676972-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रही सरकार
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमालपुर। दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य पर जन जन से संपर्क एवं संवाद का आयोजना किया जा रहा है। इसी के तहत क्षेत्र के बहुआर गांव के एक प्राईवेट स्कूल में क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने जनता को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत हर तरह के योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहती है। चुनार विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया।
चुनार विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता समस्याओं का निराकरण कर रही है। प्रत्येक विभाग से विकास के सौ दिन का रिपोर्ट कार्ड लिया जा रहा है। इस रिपोर्ट कार्ड के आंकड़े का सत्यापन जनता से पूछ कर योजनाओं के मानक एवं गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा। देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे से लेकर गांव गिराव के लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए कटिबद्ध है। इसके बाद सरसा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कि सरकार द्वारा महिलाओं बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। किशोर सिंह, महेश सिंह, छोटेलाल तिवारी, आलोक सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, धर्मराज सिंह, मोती सिंह, दिनेश सिंह, डा. उदय सिंह, संतोष दुबे ने भी विचार व्यक्त किया। रजनीश भूषण सिंह, सुभाष राय, त्रिलोकी पटेल, हनुमत सिंह, राजन सिंह, पुष्प शंकर पांडेय, सूर्यमनी त्रिपाठी मौजूद रहे।