{"_id":"594eb5274f1c1b2d778b489e","slug":"191498330407-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनख्वाह नहीं मिलने से फीकी रहेगी ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनख्वाह नहीं मिलने से फीकी रहेगी ईद
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति की बैठक शनिवार को इस्माइल खान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जल निगम के कर्मचारियों को बीते चार माह से तनख्वाह नहीं मिलने पर नाराजगी जता गई। वेतन नहीं मिलने से जल निगम कर्मचारियों की ईद फीकी रहेगी। वेतन और पेंशन भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों और उनके परिजनों को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। समय से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों का मानसिक शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समय से वेतन भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बैठक में महंत सिंह, अशफाक खान, लव यादव, जवाहर लाल मौर्य, सुरेश लाल, श्याम बहादुर सिंह, आरपी श्रीवास्तव, अभय शंकर ने ईद के पूर्व वेतन भुगतान करने की मांग किया। इस दौरान श्याम बहादुर श्रीवास्तव, हनुमान प्रसाद, दिलीप मालवीय, लाल बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।