{"_id":"594d6a334f1c1b1a098b4634","slug":"191498245683-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्यवासिनी के दो छात्रों ने नीट परीक्षा में सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्यवासिनी के दो छात्रों ने नीट परीक्षा में सफल
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। मेडिकल में चयन के लिए आयोजित नीट प्रवेश परीक्षा में नगर के विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल के दो छात्रों को सफलता मिलने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा। स्कूल के वाइस चेयरमैन अखिलेश मिश्र ने नीट में चयनित छात्र विश्वेषपाणि द्विवेदी एवं प्रीती द्विवेदी को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल के वाइस चेयरमैन अखिलेश मिश्र बताया कि विश्वेष पाणि द्विवेदी ने 523 अंक प्राप्त कर 18 हजार रैंक पर रहे, वहीं प्रीती द्विवेदी ने 41 हजार के रैंक पर रहीं। शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वाइस चेयरमैन अखिलेश मिश्र ने कहा कि स्कूल को यह सफलता विद्यार्थियों व शिक्षकों के कठिन परिश्रम व अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है। कहा कि सफलता पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से छात्रों को विशेष तैयारी करनी पड़ती है। विश्वेषपाणि द्विवेदी सिटी ब्लाक के बिसुंदरपुर गांव के रहने वाले हैं और ग्रामीण परिवेश में रहकर इन्होंने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर सिर्फ स्कूल का ही नहीं बल्कि अपने परिवार सहित जनपद को भी गौरवान्वित किया है। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल तैलंग, जयशंकर दूबे सहित समस्त स्कूल परिवार उपस्थित रहे।
चुनार के पचेवरा गांव निवासी आकाश कुमार उपाध्याय के पुत्र अतुल कुमार ने मेडिकल में चयन के लिए आयोजित नीट प्रवेश परीक्षा में 4617 रैंक पाकर सफलता अर्जित किया है। इनके पिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचेवरा नरायनपुर में शिक्षक पद पर तैनात हैं। इनकी सफलता पर पूरे परिवार में हर्ष का माहौल रहा।