फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चुनाव के ठीक पहले भाजपा ने बदला जिलाध्यक्ष

चुनाव के ठीक पहले भाजपा ने बदला जिलाध्यक्ष

Wed, 13 Mar 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के ठीक पहले भाजपा ने बदला जिलाध्यक्ष
मिर्जापुर। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बड़ा फेरबदल करते हुए पार्टी का जिलाध्यक्ष बदल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बृजभूषण सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी। मौजूदा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी को शनिवार को ही काशी क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि उनके स्थान पर नई नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

पार्टी की ओर से फेरबदल की वजह सागंठनिक दृष्टि से आवश्यक बताया जा रहा है लेकिन इसका असली मकसद अपना दल (एस) के साथ चल रही तनातनी को कम करने का अहम उपाय माना जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में भाजपा ने जिले की चार विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। बावजूद इसके लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र में गठबंधन की मजबूती के लिए इस बदलाव को आवश्यक माना जा रहा था।
विज्ञापन

अद (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल और त्रिपाठी के बीच तनातनी इस हद तक बढ़ गई थी कि इसकी शिकायतें केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंची थीं। ब्रजभूषण को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल खेमे का करीबी माना जा रहा है। भाजपा नहीं चाहती चुनाव के दौरान दोनों दलों में कोई विवाद हो। चुनाव प्रचार को सुचारू रूप से चलाने के लिए बृजभूषण को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंह नगर के राजस्थान इंटर कालेज में प्रवक्ता हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और केबी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आरएसएस से जुड़े होने के साथ ही भाजयुमो के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री रहे। उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का भी करीबी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed