फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अस्पताल में भर्ती महिला की अबूझ हाल में मौत परिजनों का हंगामा

अस्पताल में भर्ती महिला की अबूझ हाल में मौत परिजनों का हंगामा

Wed, 06 Feb 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला की अबूझ हाल में मौत परिजनों का हंगामा
मिर्जापुर। जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव के लिए भर्ती हुई एक महिला की सोमवार की देर रात इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि डाक्टरों एवं नर्सों को पैसा नहीं देने पर उन लोगों ने महिला को गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने दो डॉक्टरों का पैनल बनाकर वीडियो रिकार्डिंग कराते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। शिकायतकर्ता ने सीएमएस डाक्टर और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के खिलाफ हत्या समेत अन्य आरोप में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी अनिल कुमार उपाध्याय पुत्र लक्ष्मीचरण ने अपनी पत्नी छाया देवी 24 वर्ष को तीन फरवरी रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां उसे आपरेशन से एक लड़का पैदा हुआ। आरोप है तीन फरवरी को छाया एकदम ठीक थी लेकिन चार फरवरी को एक नर्स सूई लगाने आई। उसके बाद ही छाया की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जबकि सुई लगाने से पहले छाया पूरी तरह से स्वस्थ थी। अनिल ने कहा कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते छाया की मौत हो गई। बताया कि जब वह अपनी पत्नी को भर्ती कराने आया था। उसी समय से स्टाफ नर्स और डाक्टर पैसे की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर उन लोगों ने मेरी पत्नी को मार डाला। शिकायतकर्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर सीएमएस, डाक्टर और ड्यूटी पर तैनात स्फाफ के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


घटना की तहरीर मिली है। सीएमओ को पत्र लिखा गया है। डाक्टरों का एक पैनल बनाकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - सुुधीर कुमार, सीओ नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed