फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सिंचाई के लिए मांगा पानी, किया प्रदर्शन

सिंचाई के लिए मांगा पानी, किया प्रदर्शन

Tue, 08 Jan 2019 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई के लिए मांगा पानी, किया प्रदर्शन
नरायनपुर। जनहित सेना के पदाधिकारियों ने गेहूं की सिंचाई की समस्या को लेकर सोमवार को सिकिया माइनर पर गंगा नहर नरायनपुर को चालू करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दिया कि दो दिन के अंदर गंगा नहर पंप कैनाल नरायनपुर को चालू नहीं किया गया तो जनहित सेना सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन

जनहित सेना के अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने कहा कि एक जनवरी को गंगा नहर को चालू कर दिया जाता रहा है, लेकिन इस बार विभागीय लापरवाही के चलते सात दिन बाद भी गंगा नहर को चालू नहीं किया गया। कहा कि किसानों के सामने गेहूं के सिंचाई की समस्या आ गई है। फसल की पहली सिंचाई समय से हो जानी चाहिए। समय से सिंचाई नहीं हो सैकड़ों एकड़ की फसल बर्बाद हो जायेगी। किसान भुखमरी के कगार पर चले जाएंगे। उपस्थित किसानों व पदाधिकारियों ने चेतावनी दिया कि दो दिन के अंदर पंप कैनाल गंगा नहर नरायनपुर को चालू नहीं किया गया तो जनहित सेना किसानों को लेकर सड़क पर उतरने को बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उक्त अवसर पर राजकुमार पटेल के साथ मुहम्मद जैकी, कैलाश योगी, महेन्द्र यादव, मोहन लाल सिह आशुतोष दूबे, सुरेन्द्र मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, कृपाशंकर प्रजापति आदि तमाम लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed