फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भाजपा की विकास विरोधी नीतियां हुई उजागर

भाजपा की विकास विरोधी नीतियां हुई उजागर

Tue, 08 Jan 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की विकास विरोधी नीतियां हुई उजागर
मिर्जापुर। आगामी लोकसभा चुनाव की तैैयारियों के मद्देनजर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सात से 20 जनवरी तक चलने वाले समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जनपद के पांचों विधानसभा में रैली निकालकर जनसंपर्क किया। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की विफलता एवं सपा के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से कचहरी, पेट्रोल पंप तिराहा, घुरहूपट्टी होते हुए रमईपट्टी तक रैली निकाली।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि 2014 में लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ने जनता को अच्छे दिन का सपना दिखाया था लेकिन साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बाद भी जनता अच्छे दिन का इंतजार कर रही है। किसानों के फसलों का मूल्य डेढ़ गुना करने के वादे पर सरकार खरी नहीं उतरी और अबतक साठ हजार से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं। गंगा सफाई के नाम पर 3867 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं फिर भी गंगा प्रदूषित है। उज्जवला योजना के गरीब लाभार्थी गैस का दाम दोगुना होने के कारण गैस नहीं भरवा पा रहे हैं। किसानों के कर्जमाफी का वादा अभीतक पूरा नहीं हो सका। जबकि उद्योगपतियों के कई लाख करोड़ का टैक्स माफ कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 20 जनवरी तक सपा कार्यकर्ता भाजपा के विकास विरोधी नीतियों के बारे में जनता को बताएंगे। इस दौरान सुरेंद्र सिंह पटेल, मो. जामिन, कृपाशंकर यादव, राजकुमार केशरी, राकेश यादव, राजन यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, नसीम कुरैशी, आकाश यादव, निसार अहमद, लवकुश प्रजापति, दिनेश्वरपति त्रिपाठी, ताबीर शौकत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लालगंज: समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के छानबे विधानसभा की बैठक सोमवार को जगदीशपुर गांव में संपन्न हुई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। छानबे विधानसभा अध्यक्ष जुम्मन खान ने कहा कि भाजपा के नीतियों से जनता थक चुकी है। महंगाई के कारण किसानों के हौसले पस्त हो रहे हैं। पूर्व जिला सचिव अभिषेक दुबे ने कहा कि सपा के शासन में ही प्रदेश का विकास संभव है। कार्यक्रम का संचालन छानबे विधानसभा महासचिव हरिशंकर यादव ने किया। इस दौरान सोकिम उर्फ झल्लू, गायत्री पटेल, रहीस अहमद, राकेश यादव, अनीश जंगाली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed