फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   द्यितीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया एडीएम का घेराव

द्यितीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया एडीएम का घेराव

Tue, 01 Jan 2019 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
द्यितीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया एडीएम का घेराव

विज्ञापन

मड़िहान। विद्युतीकरण योजना में लापरवाही का आरोप लगाकर मंगलवार को ग्रामीणों ने अपरजिलाधिकारी का घेराव किया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सिंहवान गांव की सैकड़ों महिला फरियादियों ने तहसील पहुंचकर प्रधानमंत्री विद्युतीकरण योजना में ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया।

ग्रामीणों ने कहा गांव में बिजली का पोल लगाने की बजाए ठेकेदार द्वारा दूसरी बस्ती में विद्युतीकरण किया जा रहा है। जब कि सिंहवान गांव के लिए बिजली पहुंचाने के लिए प्रस्तावित कार्य योजना बनी हुई थी। लगभग 500 की आबादी वाले बस्ती में विद्युतीकरण नहीं है। एडीएम राजितराम प्रजापति व एसडीएम सविता यादव के द्वारा तत्काल गांव में लाइट पहुंचाने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। इस दौरान सरोज सरगम, रामधनी, श्यामनारायण यादव, शीला, संतोष कुमार, सुधनी, शंकर, कुमारी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed