फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर लोगों दिया धरना

पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर लोगों दिया धरना

Thu, 01 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर लोगों दिया धरना

विज्ञापन

चुनार। भाजपा नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली से नाखुश होकर बुधवार दोपहर में कोतवाली के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे गए। काफी देर तक मान मनौव्वल चलता रहा और एक सप्ताह की मोहलत पर धरना समाप्त हुआ।

नगर सहित आसपास के इलाकों में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री एवं अवैध बालू खनन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की उपेक्षा एवं पुलिस के मनमानी रवैये के विरुद्ध काफी दिनों से कार्यकर्ताओं में असंतोष की बात अंदर खाने चल रही थी। जब यह बात भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंची तो बुधवार की दोपहर भाजपा के चुनार विधान सभा प्रभारी शिव कुमार सिंह नगर अध्यक्ष नंदलाल केशरी व नगर पालिका अध्यक्ष के पूर्व प्रत्याशी बिजय बहादुर सिंह, पार्टी के बूथ, सेक्टर, मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुचें और वही मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने की खबर लगते ही कोतवाली परिसर में मौजूद कोतवाल कमलेश पाल तत्काल धरना स्थल पर पहुंचें और धरना समाप्त करने के लिए अनुरोध करने लगे। लगभग आधे घंटे बाद धरनारत भाजपाइयों को एक सप्ताह के अंदर शिकायतों पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिये जाने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। इस दौरान श्यामधर चतुर्वेदी, अंकित सिंह पटेल, अभिलाष राय, गौतम वर्मा, जितेन्द्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बारे में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवकुमार सिंह ने बताया कि इलाकाई पुलिस की कार्य शैली सरकार की मंशा के अनुरूप नही दिख रही थी। जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ता असंतुष्ट थे यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो इस बारे में पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed