{"_id":"5b9ffb32867a557f551a1625","slug":"181537211186-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में श्रद्घा से पूजे गए आदिशिल्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में श्रद्घा से पूजे गए आदिशिल्पी
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। आदिशिल्पी श्री विश्वकर्मा भगवान की जयंती पर नगर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में बड़े श्रद्घाभाव से पूजन-अर्चन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच भगवान विश्वकर्मा का पूजन-आरती कर सुख-समृद्घि की कामना की गई। पूजन कार्यक्रम के उपरांत सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भगवान विश्वकर्मा जी का तरह तरह के पुष्पों से किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे।
नगर के लोंहदी स्थित एसएन आईटीआई परिसर में आदिशिल्पी का विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार बीच पूजन-अर्चन किया गया। संस्थान के प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने श्री विश्वकर्मा भगवान का विधिवत पूूजन कर मंगलकामना की। इस दौरान अनुदेशक अवधेश सिंह, राम प्रसाद, राजेश यादव, आशीष दूबे, राजेश प्रसाद, लवलेश, तेज बहादुर, नीरज सिंह, शिखर सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे। कृष्णावती आईटीआई बस्तरा एवं लोंहदी में विश्वकर्मा पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। पूजन कार्यक्रम में प्रबंधक साधना सिंह व डा. बीबी सिंह, अरूण प्रजापति, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे। नटवां के एमजी आईटीआई में विधि पूर्वक विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया गया। इस दौरान वीर बहादुर पाल, नीरज गुप्ता, आलोक, रवि शर्मा, आशीष सिंह, प्रबंधक विनोद कुमार गुप्त आदि रहे। शुक्लहा स्थित उमा इलेक्ट्रानिक्स में प्रबंधक कक्षके शर्मा ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। पड़री स्थित अजीत कुमार सिंह आईटीआई में प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने पूजन किया, वहीं गुरसंडी स्थित विंध्य श्याम आईटीआई में प्रबंधक कुलदीप पांडेय ने पूजन किया। उधर लोक निर्माण विभाग के जनपदीय प्रयोगशाला में श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव श्रद्घाभाव से किया गया। संयोजक वनिय कुमार श्रीवास्तव व अधिशासी अभियंता ई. संतराम ने सभी स्टाफ की मौजूदगी में भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान पीके मिश्रा, जगदीश खरवार, प्रदीप विश्वकर्मा, लल्लन प्रसाद आदि मौजूद रहे।