फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   खतरे के निशान से मजह पांच मीटर नीचे है गंगा

खतरे के निशान से मजह पांच मीटर नीचे है गंगा

Sun, 02 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खतरे के निशान से मजह पांच मीटर नीचे है गंगा
मिर्जापुर। शुक्रवार को शांत रहने के बाद गंगा एक फिर ऊफान लेने लगी है। वर्तमान समय में खतरे के निशान 77.724 मीटर से महज पांच मीटर गंगा नीचे बह रही है। रविवार को 72 .10 सेंटीमीटर गंगा के जलस्तर का रिकार्ड दर्ज किया गया जबकि शनिवार को 71.650 दर्ज किया गया था। 24 घंटे के अंदर लगभग पांच सौ सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ने से हड़कंप मच गया है। अधिकारी से लेकर ग्रामीण तक चर्चा करते नजर आए कि अगर गंगा के जलस्तर में इसी तरह बढ़ोत्तरी होती रही तो एक सप्ताह के अंदर बाढ़ की स्थित पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को गंगा का जलस्तर 72 मीटर के पार पहुंच गया। सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 72.10 सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर दर्ज किया गया। लगभग तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही गंगा को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को जनपद के समेत अन्य स्थानों पर मूसलाधार हुई बारिश के चलते एक बार फिर गंगा बढ़ने लगी। इससे गंगा किनारे रहने वाले लोगों की नींद हराम हो गई है। कोन ब्लाक के हरसिंगपुर गांव के लोग पानी बढ़ने से परेशान होने लगे है। उनको करोड़ों की लगात से बोई गई अपने फसलों के डूबने की चिंता सताने लगी है। रविवार को हरसिंगपुर और मल्लेपुर गांव में एक बार फिर पानी घुसने लगा है। इससे गांवों में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 71.560 था जो शनिवार की सुबह लगभग सौ सेंटीमीटर बढ़कर 71.660 तक पहुंच गई। रविवार को यह बढ़कर 72.19 सेंटीमीटर तक पहुंच गया। इसको देखते हुए अधिकारियों एंव ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। कंट्रोल रूम तथा बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को लगातार जलस्तर पर निगाह बनाए रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed