{"_id":"5b88309542c792766f1bc10a","slug":"181535651989-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बे-पटरी हुई मालगाड़ी, अधिकारियों के फूले हांथपांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बे-पटरी हुई मालगाड़ी, अधिकारियों के फूले हांथपांव
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। जंक्शन के लाइन नंबर सात पर बुधवार को पटरी से उतरी मालगाड़ी के ब्रेक यान व उससे सटे एक वैगन को पटरी पर चढाए जाने के लिए मौके पर पहुंची दुर्घटना राहत टीम को भारी मशक्कतो का सामना करना पड़ा। रात 10 .30 बजे मालगाड़ी के उतरे ब्रेक यान व उससे सटे एक वैगन को पटरी पर किसी तरह चढ़ा कर वाराणसी के लिए रवाना किया गया। इसके बाद रेलकर्मियों ने राहत की सांस ली।
बुधवार को मांडा से गिट्टी लोडकर मालगाड़ी वाराणसी के लिए जा रही इसी बीच मालगाड़ी पर लोड गिट्टी की तौल करने के लिए उसे चुनार जंक्शन पर रोका गया था। तौल करने के बाद मालगाड़ी आगे की ओर कुछ दूरी तक लेजाकर पुन: पीछे की ओर लाया जा रहा था कि प्वाइंट नंबर 223 बी 0 पर अचानक पटरी से उतर गई। मामले की जानकारी स्थानीय रेल अधिकारियों ने महकमे से जुड़े मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद दुर्घटना राहत टीम रात को ही इलाहाबाद से रवाना होकर चुनार जंक्शन पहुंची। मालगाड़ी को पटरी पर चढ़ाया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल रेल पथ अधिकारी, वरिष्ठ रेल संरक्षा अधिकारी डिविजनल आपरेटिंग मैनेजर मंडल अभियंता विपिन कुमार, सीनियर पीडब्लूआई राजितराम गौंड, स्टेशन अधीक्षक अजय श्रीवास्तव रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी अनिल कुमार दूबे सहित सिंग्नल व ट्रैक विभाग से जुड़े अन्य तमाम अधिकारीगण मौजूद रहे।