फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम...पर झूमे नर-नारी

श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम...पर झूमे नर-नारी

Tue, 28 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम...पर झूमे नर-नारी
अहरौरा। श्रावण मास की पूर्णिमा की रात नगर के सत्यानगंज स्थित राधा-कृष्ण स्थल समिति के मंदिर में भव्य झूलनोत्सव में राधा-कृष्ण की नयनाभिराम झांकी देख श्रद्धालु विभोर हो उठे। मंदिर परिसर में आयोजित भजन के कार्यक्रम में कला-साधकों ने अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कजली गायन ने सावनी बयार बहाई। मंदिर में सुबह से देर रात तक श्री ठाकुर जी के दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

झूलनोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में फूलों से सुशोभित झूला पर विराजमान भगवान श्रीकृष्ण व राधा की सजाई गई भव्य झांकी का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे। मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में जहां मधुर भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया, वहीं कलाकारों ने अपने मधुर कजली गायन से श्रोताओं को खूब झूमाया। मंदिर के बाहर कतार में खड़े श्रद्घालुओं के जयकारे से पूरा परिसर गुंजायमान हो रहा था। भजन संध्या में गायक अशोक चौरसिया ने- श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम..एवं श्री बांके बिहारी तेरी आरती उतारूं..प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी अमरेश चंद्र पांडेय ने अपने मधुर कजली गायन से सबका मन मोह लिया। तरह-तरह के पुष्पों से सजे झूला पर झूल रहे राधा-कृष्ण को देख भक्तजन निहाल हो रहे थे। मंदिर के आसपास का पूरा वातावरण वृंदावन बिहारी लाल की जय के जयघोष से गूंज उठा। कमेटी द्वारा रंग बिरंगी लाइट व झालर से मंदिर परिसर की सजावट कराई गई थी। इस दौरान प्रमुख रूप से सर्वेश अग्रहरि, कुमार आनंद, अजय केसरी, कान्हा, हिमांशु, सौरभ, अरुण, अतुल सहित बड़ी संख्या में नर-नारी व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed