फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   संगठनों ने उल्लास पूर्वक मनाया स्वतंत्रता दिवस

संगठनों ने उल्लास पूर्वक मनाया स्वतंत्रता दिवस

Fri, 17 Aug 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
संगठनों ने उल्लास पूर्वक मनाया स्वतंत्रता दिवस
मिर्जापुर। नगर में विभिन्न संगठनों की ओर से 72 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कहीं पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया तो कहीं अमर शहीदों को माल्यार्पण कर नमन किया गया। लायंस क्लब मिर्जापुर की ओर से लायंस विद्यालय में क्लब के अध्यक्ष अरूण कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। तत्पश्चात् क्लब के सदस्यों ने जिला कारागार में जाकर कैदियों के बीच 50 किलो लड्डू का वितरण किया।
विज्ञापन

खेल क्रांति अभियान-पर्यावरण शुद्घिकरण अभियान के संस्थापक सचिव अनिल कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर 1142 वें दिन पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर उन्होंने शांति निकेतन इंटर कालेज पचोखरा में चीकू के पौधे का रोपण किया तथा विभिन्न प्रकार के पौधों का वितरण बच्चों के बीच किया।
विज्ञापन

नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज परिसर में उप-प्रधानाचार्य महेंद्र नाथ सोनकर ने ध्वजारोहण कर देश के अमर सपूतों को नमन किया। इस मौके पर बच्चों के बीच लड्डू का भी वितरण किया गया। इस मौके पर जय सिंह, संजय सिंह, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे। बैचलर कल्चर सोसाइटी रमईपट्टी की ओर से आयोजित कला सम्मान समारोह का समापन स्वतंत्रता दिवस को हुआ। इस मौके पर विभिन्न स्पर्धाओं के विजयी बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रदीप कुमार यादव, ज्वाला सिंह, आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे। महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन की ओर से आयोजित गोष्ठी में निदेशक विभूति कुमार मिश्र ने नारियों के प्रति बढ़ रहे अत्याचार की कड़ी निंदा करते हुए नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया। इस मौके पर श्री नारायण शुक्ल, लुबना गजल, मंजू, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब मिर्जापुर इलीट की ओर से स्वतंत्र भारत और स्वच्छता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी एवं डायरेक्टर डा. जीशान आमीर ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र कटारे ने स्वच्छता अभियान को पूर्णत: सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रोहित अग्रवाल, मो. परवेज खान, रवि कल्याणी, अनुराग त्रिपाठी, दुर्गा चौधरी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed