फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   न्याय के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय महिला आयोग खटखटाया जाएगा दरवाजा

न्याय के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय महिला आयोग खटखटाया जाएगा दरवाजा

Fri, 17 Aug 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
न्याय के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय महिला आयोग खटखटाया जाएगा दरवाजा
मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के कोलहा गांव में हुए बवाल पर चिंता जताते हुए अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की राज्य सचिव कुसुम वर्मा ने कहा कि स्थानीय तौर पर न्याय न मिला तो राज्य एवं राष्ट्रीय महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन

कोलहा मामले में जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद कुसुम वर्मा ने रामबाग स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोलहा गांव की दलित महिलाओं की जमीन पर पुलिस प्रशासन के सह पर मनबढ़ जुताई कर रहे थे। जब महिलाओं ने विरोध किया तो तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस व मनबढ़ों ने महिलाओं पर जुल्म ढाया। कहा कि पुलिस और मनबढ़ों ने गर्भवती महिलाओं को भी नहीं बख्शा। लाठी व डंडे से हुई पिटाई में एक महिला के कोख में बच्चा जन्म लेने से पहले ही मर गया। राज्य सचिव ने कहा कि जिला अस्पताल में भर्ती महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति स्वास्थ्य विभाग भी लापरवाह बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भर्ती महिलाओं का इलाज ठीक से नहीं किया जा रहा है। राज्य सचिव ने कहा कि घटना के छह दिन बाद पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई तो दूर पिड़ितों की तरफ से एफआईआर तक दर्ज नहीं किया। कहा कि केंद्र सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद कर रही है वहीं उत्तर प्रदेश में इस नारे की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। उन्होंने गर्भपात की शिकार महिला और घायलों को मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर विभा वाही, प्रज्ञा पाठक, अर्चना कुमारी व जीरा भारती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed