{"_id":"5b7331c742c79249f66a50b8","slug":"181534276039-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा हटवाने व पैमाईश में लापरवाही पर नपेंगे कानूनगो व लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा हटवाने व पैमाईश में लापरवाही पर नपेंगे कानूनगो व लेखपाल
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले के नोडल अधिकारी व विशेष सचिव सुरेंद्र विक्रम ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शासन की मंशानुरूप पैमाइश, अवैध कब्जा से संबंधित समस्याओं का समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया। कहा कि समस्याओं का निस्तारण न करने वाले राजस्व निरीक्षक और लेखपालों के खिलाफ सीधे कार्रवाई करें। वन विभाग की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को जल्द हटवाया जाए।
कानून व्यवस्था, राजस्व, वसूली, विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए विशेष सचिव ने कहा कि एसडीएम के आदेश के बाद भी कई बार कानूनगो और लेखपाल जन समस्याओं का निस्तारण नहीं करते हैं। इसके चलते ग्रामीणों को बार बार तहसील या ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे कानूनगो व लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करें। जिलाधिकारी अनुराग पटेल सहित अन्य अधिकारियों से कहा कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर परेशानी होने पर उसे तत्काल संज्ञान लाया जाए। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि पुलिस हत्या के बाद आरोपी की गिरफ्तारी तक ही पुलिस सीमित न रहे बल्कि हत्या के कारण पता करे। पीड़ित को आगे की समस्या से बचाएं। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने महिला सुरक्षा 181, लूट, हत्या, जिला बदर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई के बारे में बताया। नोडल अधिकारी ने सीएमओ डा. ओपी तिवारी को निर्देश दिया कि सीएचसी और पीएचसी का स्वयं और अपने अधीनस्थों से औचक निरीक्षण कराएं। जननी सुरक्षा में देय धनराशि का समय से भुगतान कराया जाए। गांव में स्वास्थ्य मद में पड़े बजट का सदुपयोग कराया जाए और गांवों में दवाओं का छिड़काव और टीकाकरण कराया जाए। डीआईओएस देवकी सिंह और बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी को निर्देश दिया कि पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम आयोजित करके बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दिलाएं। बैठक में पेंशन, छात्रवृत्ति, खाद बीज, मनरेगा, एनआरएलएम, सिंचाई, सड़कों की स्थिति, बिजली देय, वाणिज्यकर, परिवहन, आबकारी आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान एडीएम राजित राम प्रजापति, सीआरओ एमए अंसारी, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसडीएम अरविंद चौहान, सविता यादव आदि मौजूद रहे।
इनसेट
ग्राम पंचायतों में खर्च धनराशि का मांगा विवरण
मिर्जापुर। विशेष सचिव सिंचाई सुरेंद्र विक्रम द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस, जिला पंचायत राज विभाग और कृषि विभाग के कार्यों पर विशेष नजर रही। उन्होंने डीपीआरओ चूरन राम जायसवाल को वित्तीय वर्ष 2017-18 और 2018-19 में ग्राम पंचायत प्राप्त और व्यय धनराशि का विवरण के साथ ही आगे के लिए कार्य योजना बना कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में संपूर्ण समाधान दिवस और आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की बिंदुवार समीक्षा की। जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति को निर्देश दिया कि किसानों का प्राथमिकता पर पंजीयन कराएं जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिल सके।
विज्ञापन
इनसेट
दैवीय आपदा से निपटने को बनेगी टीम
मिर्जापुर। अपर मुख्य अधिकारी विन्ध्याचल सिंह कुशवाहा को निर्देश दिया कि दैवीय आपदा से निपटने के लिए युवक मंगल दल के युवाओं को वाराणसी के एनडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षित कराकर एक टीम तैयार करें। साथ ही गोताखोरों को पारिश्रमिक देने की व्यवस्था करें।