{"_id":"5b6c8a2d4f1c1b764d8b76a5","slug":"181533839917-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसर में झाड़ू मार बीडीओ ने दिया स्वच्छता संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसर में झाड़ू मार बीडीओ ने दिया स्वच्छता संदेश
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पड़री। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2018 के तहत नवागत खंड विकास अधिकारी पहाड़ी उषा पाल नें ब्लाक परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का अभियान की शुरूआत की। खंड विकास अधिकारी को हाथ में झाडू के साथ देखते ही वहां मौजूद ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश गौतम अन्य प्रधानों के साथ झाड़ू मार स्वच्छता संदेश दिया।
खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधानों के साथ ही मौजूद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तब साकार होगा जब खुद जागरुक होने के साथ ही औरों को जागरुक करेंगे। उन्होंने कहा कि ज्यादातर बीमारियां गंदगियों के कारण ही फैलती हैं। बीडीओ ने कहा कि स्वच्छता के प्रति केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए शौचालयो का निर्माण करा रही है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि वे स्वच्छा को लेकर गंभीर रहें। गांवो में किसी भी दशा में लोग खुल में शौच न करने पाएं। बाडीओ ने साफ-सफाई के बावत निर्देशित करते हुए कहा कि यदि हम अपने घर के साथ ही पास पड़ोस में महज कुछ मीटर भी साफ कर दें तो स्वच्छता के इस मिशन को कामयाब बनाया जा सकता है। खंड विकास अधिकारी ब्लाक परिसर में बनें आवासों का भी भ्रमण कर निरीक्षण किया। जर्जर भवनों को बनवाए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार, एडीओ आईएसबी वीरेंद्र पांडेय, राममूरत यादव, स्वच्छताग्राही इंदु श्रीवास्तव, राम नगीना, खण्ड प्रेरक हरीश शुक्ला, अवधेश प्रताप सिंह, आशीष कुमार, मुकेश कुमार, रवि, प्रधान संघ महामंत्री जुगुनू पाल, रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
ब्लाक परिसर में गुरुवार को हुए निरीक्षण के दौरान बनाए गए आवासों में अनाधिकृत लोगों के कब्जे को लेकर बीडीओ उषा पाल सख्त रहीं। उन्होने अवैधरुप से रह रहे लोगों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर भवन खाली किए जाने का निर्देश दिया। सरकारी भवनों में लोगों के बिजली उपयोग से ब्लॉक पर बढ़ रहे बिजली बिल पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसको कौन अदा करेगा। परिसर में बह रहे अनावश्यकरुप से पानी को देख चौकीदार को फटकार लगाई। उन्होंने आवश्यकतानुसार पंप चलाए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पड़री। ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश गौतम की मांग पर बीडीओ पहाड़ी ने गुरुवार को ब्लाक परिसर में एक भवन आवंटित किए जाने का निर्देश दिया। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि किसी काम के लिए ब्लाक मुख्यालय पर बैठने की व्यवस्था न होने पर अधिकारियों की प्रतिक्षा में प्रधानगण इधर उधर भटकते रहते है। ब्लाक परिसर में भवन आवंटित किए जाने पर ग्राम प्रधानों में हर्ष व्याप्त है।