फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भगवान रथ यात्रा तैयारी को लेकर हुई बैठक

भगवान रथ यात्रा तैयारी को लेकर हुई बैठक

Thu, 28 Jun 2018 11:42 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
भगवान रथ यात्रा तैयारी को लेकर हुई बैठक
रथयात्रा समिति की बैठक में उपस्थित सदस्य
मिर्जापुर। भगवान जगन्नाथ की 14 जुलाई को निकलने वाली रथ यात्रा की तैयारी को लेकर गलिया टोला स्थित श्री ठाकुर जी मंदिर परिसर में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें ट्रस्टी राकेश गुप्ता रथ यात्रा को सफल बनाने की अपील की और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन

कार्यक्रम संरक्षक के रुप में मनोज दमकल, रविशंकर साहू, सुशील मुसुद्दी, गौरव उमर, पंकज टंडन व बृजेश गुप्ता तथा कार्यक्रम सह संयोजक के रूप में अभिषेक केसरी, अभिषेक दुबे, विनय मिश्र, आदित्य सिंह, राजमाहेश्वरी, शिवम सिंह, अमोद चौधरी व श्रीराम साहू मनोनीत किए गए। इसी तरह से प्रचार प्रसार प्रमुख के रुप में गोपाल केशरवानी, विजय साहू, साज सज्जा प्रमुख प्रदीप गुप्ता, निरदेश उमर, रथ प्रमुख राजेश गौड, हिमांशु सेठ व बादल अरोड़ा बनाए गए। सुरक्षा प्रमुख के रूप में अंकुर श्रीवास्तव, राहुल उमर को जिम्मेदारी सौंपी गई। मीडिया प्रमुख अवधेश अग्रहरि व शुभम गुप्ता का चयन किया गया। वहीं महिला प्रमुख डाली अग्रहरी व उमा बरनवाल चुनी गई। कार्यक्रम संयोजक मयंक गुप्ता ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा बहुत ही ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि इस दिन भगवान जगन्नाथ का सीधे दर्शन होता है। वे भक्तों के साथ भ्रमण करते हैं। बैठक में दिनेश सिंह, मनीष जायसवाल, विकास दुबे, सिद्घार्थ तिवारी, शेखर केशरवानी, प्रांशू त्रिपाठी, राहुल केशरवानी, राहुल बरनवाल, रुपेश यादव व शिवम जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed