{"_id":"5b1ac2bd4f1c1bf46e8b6c4f","slug":"181528480445-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण की मार झेल रहा नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण की मार झेल रहा नगर
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
वासलीगंज में सड़क पर अतिक्रमण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। शहर में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण के चलते पैदल चलना भी मुश्किल साबित होने लगा है। अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम लगता है और वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इसके चलते लोग समय से कार्यालय नहीं पहुंच पाते। स्कूली बस फंसने से बच्चों को परेशानी होती है। दो बार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया लेकिन स्थिति फिर पहले जैसी हो गई। जाम से निजात के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं बनाई जा सकी है।
नगर में सड़कों की पटरियों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। नगर के बथुआ तिराहा, संगमोहाल रोड, रोडवेज, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी रोड, इमामबाड़ा रोड, महंत शिवाला, शास्त्रीपुल, त्रिमुहानी रोड, पक्केघाट, वासलीगंज, घंटाघर, सरैया रोड, तेलियागंज, बेलतर, गिरधर का चौराहा, संकटमोचन, अस्पताल रोड, रमईपट्टी तिराहा, तहसील चौराहा, पेहटी का चौराहा समेत अन्य इलाकों में सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण के चलते सड़कें सिकुड़ गई हैं। इसके चलते लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। अगर कोई चार पहिया वाहन लेकर निकल गया तो वह घंटों जाम में फंसा रहता है। घंटाघर, वासलीगंज, रमईपटटी चौराह, अस्पताल रोड रोडवेज, लालडिग्गी आदि स्थानों पर जाम के चलते पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।
नगर की सड़कों की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई नहीं की जाती है। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस, नगर पालिका तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई। इस टीम ने नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अभियान चलाकर एक दो बार अतिक्रमण हटवाया लेकिन फिर अतिक्रमण हो गया। एक दो दिनों तक अभियान चलने के बाद फिर मामला शांत हो जाता है और व्यापारी अतिक्रमण कर लेते हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। 25 जून से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन व नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाते हुए उनके सामानों को जब्त कर लेगी।
सड़क पर बना दिया तबेला: सीखड़ । खैरा मेला मैदान से टकटकपुर फुलहा मार्ग पर सोनकर बस्ती के पास लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण कर गाय व भैंस बांधना शुरू कर दिया है जिससे आवागमन प्रभावित होता है। इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से खैरा- टकटकपुर मार्ग का निर्माण कराया गया था लेकिन बाढ़ के चलने सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरे अतिक्रमण के चलते चार पहिया वाहन चालकों को दो किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने तहसील दिवस से लेकर पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता तक से शिकायत की लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। लोगों ने सड़क से अवैध कब्जा हटवाकर के सड़क निर्माण कराने की मांग की है।