फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   छह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

छह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Sun, 18 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
छह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
परिणय सूत्र में बंधे जोड़े
मिर्जापुर। लायनेस और लायंस क्लब की ओर से रविवार को लायंस स्कूल में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें क्लब की ओर से छह जोड़ों की दहेजरहित शादी धूमधाम के साथ कराई गई। सामूहिक विवाह में छह जोड़े परिणय सूत्र में बंध कर एक दूसरे को जीवन साथी के रूप में स्वीकार किया।
विज्ञापन

इस दौरान लायन केशव अग्रवाल ने कहा कि लायनेस क्लब व लायंस क्लब की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। बारात गाजे बाजे के साथ लायंस स्कूल में पहुंची। अध्यक्ष जयश्री जैन और संगीता अग्रवाल ने बारातियों का स्वागत किया। स्वागत में सभी वर को टीका करने के बाद वस्त्र आदि भेंट किया। इसके बाद छह जोड़े एक साथ मंडप में बैठ कर परिणय सूत्र में बंधे। विवाह के बाद सभी जोड़ों को गृहस्थ संचालन के लिए कपड़ा, बिस्तर, पलंग, सिलाई मशीन, कुर्सी मेज आदि सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान किया। इस दौरान जया पांडेय, उमाशंकर पांडेय, केशवनाथ अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, मदन मोहन दास अग्रवाल, आरके सेठ, मीनू मिश्रा, सोमेश्वर मिश्रा, अरूण अग्रवाल, वैष्णवदास उपाध्याय, माया मिश्रा, अनिल अग्रवाल, बीना बरनवाल, राजेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल ने बारात का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed